महाराव शेखाजी की जयंती को लेकर गांव-गांव मीटिंग की शुरुआत
धमाणा शेखा सेवा ट्र्स्ट का वार्षिक आयोजन
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
धमाणा शेखा सेवा ट्रस्ट की ओर से वार्षिक शेखा जयंती समारोह को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिये इलाके में राजपूत समाज मे जनसम्पर्क , गांव - गांव मीटिंग का दौर शुरू किया गया है।
संयोजक विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा ने बताया कि पांच अक्टूम्बर को इंद्रपुरा रिसोर्ट में होने वाले शेखा जयंती समारोह में प्रतिभाओं , गणमान्य लोगों का सम्मान भी किया जाएगा।
हर वर्ष की तरह इस बार भी समारोह को सफल बनाने के लिए बड़ागांव से समाज के लोगों की मीटिंग की शुरुआत की।
बड़ागांव सुरेंद्र सिंह, सूबेदार आजाद सिंह, ज्ञान सिंह , पूर्ण सिंह आदि मौजिज लोगों के साथ मीटिंग लेकर समारोह में आने का आमंत्रण दिया। टिटनवाड़ गांव में सज्जन सिंह , सुरेंद्र सिंह , कान सिंह राजपूत आदि के साथ मीटिंग की। इसी प्रकार मैनपुरा , केड , गोपालगढ़, चारण की ढाणी , नंगली निर्वाणो में जाकर समाज के लोगों को आने के लिए आमंत्रित किया है।
विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा ने बताया कि शेखा
जयंती समारोह के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व नीमकाथाना के पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर होंगे । विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति डॉक्टर लोकेश शेखावत , पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह गुढा , वीरपाल सिंह शेखावत गुढ़ागौड़जी , राजपूत पैंतालीस के अध्यक्ष हरनाथसिंह , पूर्व प्रधान जौर कंवर रहेंगे। इंद्रपुरा ने बताया कि समारोह में राजपूत समाज के लोग एकत्रित होकर समाजिक चिंतन करेंगे व ट्र्स्ट की ओर से समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा.