ग्रामीणों बच्चों ने जड़ा ठेके पर ताला प्रशासन को शिकायत से बंद हुआ पर आबकारी विभाग ने लीपापोती कर वापस खुलवाया शराब का ठेका

दीगोद (कोटा)10 जुलाई, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम अमोरा तहसील दीगोद जिला कोटा के पास शराब का ठेका होने से बच्चों व शिक्षकों पर हो रहा है बुरा असर दिनभर समाज कंटको व शराबियों का रहता है जमावड़ा सरकारी स्कूल के बच्चों द्वारा टीसी कटवाने व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है प्रधानाचार्य मोनिका मेहता ने बताया कि यहां शराब की दुकान खोलने से बच्चों महिला शिक्षकों व गांव की महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कई अभिभावकों ने तो अपने बच्चों की इस विद्यालय से टीसी कटवा ली है जिसके चलते गांव का सरकारी स्कूल बंद होने के कगार पर है ग्रामीणों ने जल्द ठेका बंद नहीं करने पर उग्र प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान