स्कूल में टॉपर रहने पर गांव की प्रतिभाओं का ग्रामीणों ने किया सम्मान

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बाघोली

उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के 12 वी विज्ञान वर्ग में ककराना, गुलाबपुरा, गुड़ा ढहर, जहाज आदि गांवों में अच्छे अंक प्राप्त करने से ग्रामीण व परिजनों ने बच्चों का माला व साफा पहनाकर मिठाई बांटकर मुंह मीठा कर सम्मान किया गया। क्षेत्र में लगातार हर वर्ष छात्र-छात्राएं शहरों की जैसे गांवो में भी टॉपर रहने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। ककराना के गुलाबपुरा की ढाणी की दिव्या कुमारी ने 95/40 प्रतिशत , किशोरपुरा के लालचंद के बेटे प्रियांशु ने 96 प्रतिशत , गुड़ा ढहर के जयमल सैनी के बेटे ललित सैनी ने 94/20 प्रतिशत, जहाज की बबीता गुर्जर के 94/80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर स्कूलों में टॉपर रहकर गांव का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के छात्र छात्राओं ने पढ़ाई कर 12वीं विज्ञान वर्ग परीक्षा में यहां तक पहुंचने में मुकाम हासिल किया है।