भारत में आ रहा है Vivo का नया 5G स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले ही कीमत लीक हुई

जयपुर। Vivo Y100 5G गुरुवार को भारत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले ही इस कंपनी ने  स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा कर दिया है। हालाँकि, भारत में इसके फीचर्स की कोई जानकारी नहीं दी है।  एक विश्वसनीय टिपस्टर ने अब Vivo Y100 5G के डिज़ाइन और कलर्स के बारे जानकारी लीक कर दी है। कहा जाता है कि इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.38-इंच AMOLED डिस्प्ले है। 

 Vivo Y100 5G की संभावित फीचर्स 
वीवो ने खुलासा किया है कि वीवो वाई100 5जी भारत में 16 फरवरी को लॉन्च होगा। टिप्सटर सुधांशु अंभोरे (ट्विटर: @Sudhanshu1414) ने अब ट्वीट किया है कि इस स्मार्टफोन के   8GB RAM + 128GB मॉडल  की कीमत  24,999 रूपये होगी।  इसके ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर में आने की उम्मीद है।

Vivo Y100 5G  स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
 Vivo Y100 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.38-इंच का फुल-एचडी + AMOLED डिस्प्ले है। सेल्फी कैमरे के लिए हैंडसेट के फ्रंट में वॉटर-ड्रॉप स्टाइल नॉच और थोड़ी मोटी चिन है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें  मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 दीया जायेगा।  एंड्रॉइड 13-आधारित फनटच ओएस 13 पर चल सकता है।

कैमरा की बात करें तो यह वीवो स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट ले सकता है, जिसमें f / 1.7 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 64-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर शामिल है। बैक पर 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी हो सकता है। Vivo Y100 5G को f / 2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर भी दिया गया है। यह अल्ट्रा स्टेबल वीडियो, व्लॉग मूवी, सिनेमैटिक फिल्टर्स, सुपर नाइट मोड, बोकेह फ्लेयर पोर्ट्रेट और बहुत कुछ जैसे कैमरा फीचर्स के साथ आ सकता है।

वीवो का यह स्मार्टफोन 44W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी पैक कर सकता है। हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की बात कही जा रही है। यह एक डुअल-सिम (नैनो) स्मार्टफोन होने की संभावना है जिसमें स्टोरेज (1TB तक) बढ़ाने के लिए हाइब्रिड माइक्रोएसडी स्लॉट होगा। हैंडसेट में धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP54 रेटिंग हो सकती है और इसका वजन लगभग 181 ग्राम हो सकता है।

related post