जयपुर। कल से नवरात्रा शुरू होने वाले हैं और नवरात्रा के मौके पर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो अपनी कईं स्मार्टफोन सीरीज पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है। जिसमें एक्स70 सीरीज, वीवो वाई73, वीवो वाई33एस और वीवो वी21 सीरीज शामिल हैं।
फेस्टिव ऑफर के दौरान कंपनी आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एचडीबी फाइनेंस का उपयोग कर खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत कैशबैक भी दे रही है।
वीवो एक्स70 सीरीज
वीवो कंपनी X70 सीरीज पर कंपनी होम क्रेडिट जीरो प्रोसेसिंग फीस ऑफर कर रही है। सभी वित्त भागीदारों के साथ 15,000 रुपये से अधिक के मॉडल पर जीरो डाउन पेमेंट उपलब्ध है। इसके अलावा आईसीआईसीआई और एक्सिस डेबिट कार्ड पर फ्लैट 3,000 रुपये की छूट शामिल है। बता दें कि X70 Pro के 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 46,990 रुपये और 12GB+256GB वैरिएंट की कीमत 52,990 रुपये है। Vivo X70 Pro Plus के 12GB+256GB वर्जन की कीमत 79,990 रुपये है।
वीवो X60 सीरीज
एचडीबी फाइनेंस के साथ वीवो एक्स60 को खरीदने पर उपभोक्ता 2,500 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। सभी फाइनेंस पार्टनर्स के साथ 15,000 रुपये से अधिक के मॉडल पर जीरो डाउन पेमेंट उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ता फ्लिपकार्ट से इसे खरीदने पर आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट है।
वीवो X60 8GB+128GB की कीमत 34,990 रुपये और 12GB+256GB की कीमत 39,990 रुपये है। जबकि वीवो एक्स60 प्रो की कीमत 12GB+256GB के लिए 49,990 रुपये है। टॉप-एंड मॉडल वीवो X60 प्रो प्लस 12GB + 256GB के लिए 69,990 रुपये में उपलब्ध है।