90Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ Vivo V21s 5G लॉन्च हुआ, जानें पूरा विवरण 44MP सेल्फी कैमरा लॉन्च

जयपुर। वीवो ने आज चुपचाप ताइवान में वीवो वी21एस 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। वीवो V21s 5G 90Hz AMOLED डिस्प्ले, OIS के साथ 44MP सेल्फी कैमरा, डाइमेंसिटी 800U जैसे शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। आइये यहां आपको इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हैं।

Vivo V21s 5G की कीमत और उपलब्धता
Vivo V21s 5G की कीमत NT$ 11,490 (30,050 रुपये) है और यह फिलहाल ताइवान में डार्क ब्लू और कलरफुल जैसे दो रंगों में उपलब्ध है। भारत में यह फोन लॉन्च होगा या नहीं इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

Vivo V21s 5G स्पेसिफिकेशन
Vivo V21s 5G में 2404 x 1080 पिक्सल का 6.44-इंच AMOLED डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन एंड्रॉइड 12 ओएस पर चलता है और इसमें डायमेंशन 800U चिपसेट और 8 जीबी रैम के साथ-साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की सुविधा है। स्मार्टफोन 4,000mAh की बैटरी द्वारा समर्थित है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
कैमरा की बात करें तो Vivo V21s 5G में फ्रंट में OIS सपोर्ट के साथ 44-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। पीछे, इसमें OIS के साथ 64-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड स्नैपर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से, Vivo V21s 5G डुअल सिम सपोर्ट, 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, NFC, एक USB-C पोर्ट और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक के साथ आता है। वीवो वी21एस 5जी का डाइमेंशन 159.68 x 73.90 x 7.29 मिलीमीटर और वज़न लगभग 177 ग्राम है।