8GB RAM/ 128GB स्टोरेज के साथ Vivo Y53s भारत में लॉन्च हुआ, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। विवो ने भारत में अपनी वाई सीरीज के तहत एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन Vivo Y53s है। इस फोन की मुख्य खासियतों में पीछे तीन कैमरे, 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज आदि शामिल हैं। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स पर विस्तार से नजर ड़ालते हैं।

Vivo Y53s की भारत में कीमत
फोन को केवल एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें 8 जीबी रैम और 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंशन को सपोर्ट करता है। और इस फोन की कीमत भारत में वीवो 19,490 रूपये रखी गई है। फोन डीप सी ब्लू और फैंटास्टिक रेनबो रंगों में आता है और सोमवार, 9 अगस्त से अमेज़न, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, टाटाक्लिक, बजाज ईएमआई स्टोर और वीवो इंडिया ई-स्टोर के साथ-साथ सभी प्रमुख रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

वीवो Y53s के फीचर्स
यह फोन फनटच ओएस 11.1 के साथ एंड्रॉइड 11 पर चलता है और इसमें 6.58-इंच का फुल-एचडी + डिस्प्ले है। फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 SoC प्रोससेर दिया गया है जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। वहीं अगर कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/.79 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वही, सेल्फी के लिए, Vivo Y53s में f/2.0 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आता है।