कड़ाके की सर्दी से राहत के लिए गरम वस्त्र, शाल, स्वेटर, टोपे, मोजे, मफलर आदि का वितरण किया गया

कड़ाके की सर्दी से राहत के लिए गरम वस्त्र, शाल, स्वेटर, टोपे, मोजे, मफलर आदि का वितरण किया गया

 कोटा 25 दिसंबर, 
उमंग एक पहल फाउंडेशन द्वारा स्टेशन क्षेत्र के माला रोड, जनकपुरी, माला फाटक क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत के लिए गरम वस्त्र, शाल, स्वेटर, टोपे, मोजे, मफलर आदि का वितरण किया गया जिसमे फाउंडेशन के अध्यक्ष निखिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष केदार निगम, सचिव ओम खंगार, कोषाध्यक्ष कुलदीप कौशिक व बने सिंह सुमित कौशिक, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
फाउंडेशन का लक्ष्य है कि हर गरीब बेसहारा लोगों तक ठंड की राहत सामग्री पहुंचे।