विकास तो हुआ पर राजस्थान का नहीं कांग्रेस का
कोटा 2 जुलाई । कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के आह्वान पर आयोजित हुई महारैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। महारैली में लगभग डेढ़ लाख से अधिक लोग उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से पहले रैली को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने गहलोत सरकार की साढ़े 4 साल की विफलताओं व मोदी सरकार की 9 साल की योजनाओं की बात कही व कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने मंत्री धारीवाल पर भी कोटा में विकास के नाम पर धन की बर्बादी के आरोप लगाए।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा राजस्थान में कांग्रेस के शासन में विकास तो हुआ पर राजस्थान का नहीं कांग्रेस का, विकास तो हुआ पर राजस्थान का नहीं भ्रष्टाचार का, विकास तो हुआ पर प्रदेश का नहीं महिला, दलित अत्याचार का, विकास तो हुआ पर राजस्थान का नहीं बेरोजगारी का, पूरा प्रदेश सरकार से छुटकारा पाना चाह रहा है कब चुनाव हो और कब इन से निजात पाएं प्रदेश की जनता इस बात का इंतजार कर रही है। शंभूपुरा में बीजेपी की महारैली के आयोजन में दोपहर करीब 1:00 बजे पूर्व सीएम हेलीकॉप्टर से सीधे ही सभा स्थल पहुंची जहा उन्होंने जमकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा। इससे पूरा राजे ने आओ फिर से दिया जलाएं कविता से भाषण की शुरुआत की। राजे ने कहा कि मोदी सरकार के 9 पूरे किये है। ये 9 साल देश का सौभाग्य है आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है एक जमाना था कि लोग हमारे देश की तरफ आंख उठाकर देखते थे आज किसकी हिम्मत नहीं है। सब आंख झुका कर बात करते हैं। केंद्र की योजनाएं लोगों को फायदा दे रही हैं आज दूसरे देश भी भारत की तरफ देख रहे हैं।
*सरकार कागजों, बयानो और आपसी झगड़े में ही नजर आ रही है*
राजे ने कहा कि गहलोत की सरकार अधिकांश कागज, बयान, निर्देश और आपसी झगड़े और होटलों में दिखाई दे रही है। इन्होंने दो बड़े काम किए हैं या तो हमारी योजनाओं को बंद कर दिया या फिर उनका नाम बदल दिया। हमने देश में सबसे पहले भामाशाह योजना शुरू कर महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाया और उनके बैंक खाते खुलवाएं जिससे विभिन्न सरकारी योजनाओं का पैसा उनके खाते में जमा होने लगा इससे प्रदेश में महिलाओं का सम्मान बड़ा।
*चिरंजीवी में औसतन साढ़े 11 हजार रूपए भी एक मरीज पर खर्च नहीं*
वसुंधरा राजे ने कहा कि हमने मुफ्त इलाज के लिए भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की इन्होंने उसका नाम बदलकर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा कर दिया हमारी योजना में सब अस्पतालों में गरीबों का फ्री इलाज होता था इनकी योजना में बड़े अस्पताल गरीब मरीज को घुसने तक नहीं देते। कहने को तो इस योजना में 25 लाख का इलाज होता है लेकिन 2021 से लेकर अब तक औसतन साडे 11 हजार रूपए भी चिरंजीवी योजना में एक मरीज पर खर्च नहीं हुए।
*ईआरसीपी को उलझा दिया*
इस सभा में वसुंधरा राजे ने ईआरसीपी का मुद्दा भी उठाया वह बोली हमने कोटा बूंदी झालावाड़ और बारां सहित 13 जिलों का जीवन बदलने वाली ईआरसीपी शुरू की। लेकिन इस सरकार ने राजनीतिक में उलझा कर छोड़ दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की प्रेरणा से हमने नदियों को जोड़ने का काम शुरू किया था लेकिन सरकार बदलने के साथ ही यह काम भी रुक गया। हमने झालावाड़ से आहूं और चवली नदी को जोड़ने का काम पूरा किया। इससे झालावाड़ जिले के 31 गांव लाभान्वित हुए। झालावाड, बारां, ओर कोटा जिले के लिए महत्वपूर्ण परवन सिंचाई परियोजना भी वैसे की वैसे ही पड़ी है। जबकि हमारी इस योजना का श्रेय लूटने के लिए उन्होंने सितंबर 2013 में राहुल गांधी जी को बुलाया और एक पत्थर लगाया।
*कोटा के हालात खराब*
राजे ने कहा कोटा में व्यापारियों के साथ आए दिन लूटपाट हो रही है, साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है, खुलेआम मर्डर हो रहे हैं, कोटा शहर की अधिकतर सड़कें खुदी पड़ी हैं, रंगपुर फ्लाई ओवर का एक हिस्सा टूट गया यह कौन सा विकास है, विकास के नाम पर सैकड़ों लोग काल के गाल में समा गए, राज्य सरकार ने कोटा का एयरपोर्ट उलझा कर छोड़ दिया है। चंबल के किनारे बसा होने के बावजूद भी कोटा शहर की दर्जनों कॉलोनी मीठे पानी से वंचित हैं। लोग फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं कोटा जैसी परेशानियां बूंदी, बारां झालावाड़ में भी हैं और मैं मानती हूं कि यह सरकार हाडोती की उपेक्षा कर रही है। साथ ही वसुंधरा राजे ने केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की महारैली में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के पहुंचने पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया व पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने महारैली को सफल बनाने में लगे सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।पूर्व सीएम ने कहा कि गुंजल संघर्ष का पर्याय है। जहां से कोई नहीं लड़ना चाहता,वहाँ ताल ठोक कर मुक़ाबले के साथ गुंजल चुनाव लड़ते है।
राजे ने कहा हमने नॉर्दन बाईपास , हैंगिंग ब्रिज बनाया
=============================
कोटा में नॉर्दन बाईपास का काम पूरा कर मेट्रो सिटीज की तरह कोटा में भी रिंग रोड बनाने की योजना पर हमने काम किया।इसका काम पूरा होने को था कि हमारी सरकार चली गई।ये काम भी गया गहलोत सरकार की तरह अधरझूल में है।
कोटा में, हैंगिंग ब्रिज,नयापुरा चम्बल नदी पुल दोहरी करण और चम्बल नदी समानांतर पुल जैसे कई काम हुए हैं।
कोटा से झालावाड़ हमने ऐसी सड़क बनाई कि आज झालावाड़ एक घंटे में पहुँच जाते है।
कोटा व बूंदी तथा राजस्थान व MP को जोड़ने के लिए 120 करोड़ की लागत से चंबल नदी पर गेता-मखीदा पुल का निर्माण करवाया।
वन क्षेत्र से बूंदी का बड़ा इलाक़ा निकलवाया
=========================
बूंदी में चम्बल का पानी लाकर वहाँ का जल संकट दूर किया।
बूंदी का बहुत सारा इलाक़ा वन क्षेत्र में आता था,कोई विकास कार्य नहीं हो सकते थे।इसे हमने वन क्षेत्र से निकलवाया।
ऐ सियासत भूल न जाना,यह चम्बल का पानी है
===========================
हाड़ौती से मेरा आज का नहीं,34 सालों का रिश्ता है।मैं पहली बार 1989 में झालावाड़ से सांसद बनी,तब पहली बार कोटा होते हुए झालावाड़ गई थी।
इन 34 सालों में हाड़ौती वासियों ने जो प्यार,आशीर्वाद,साथ और सहयोग दिया वह मेरे लिए अनमोल है।
2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो हाड़ौती ने भाजपा को 17 में से 10 सीटें दी।यानी कैसी भी परिस्थियाँ हों,हाड़ौती ने लगातार आशीर्वाद दिया।
हाड़ौती वासियों को दो पंक्तिया समर्पित,जो मुझे एक कार्यकर्ता ने भेजी है।यह कोंग्रेस पर है-
यहाँ शक्ति और साहस की,घर-घर अलग कहानी है,
क्रांति की मशाल लिए यहाँ,पग-पग एक जवानी है,
चट्टानों को चीर कर रख दे, इसकी अजब रवानी है,
ऐ सियासत भूल न जाना,यह चम्बल का पानी है
ऐ सियासत भूल न जाना,यह चम्बल का पानी है ॥
इसलिए चंबल की धरा से विजय का संकल्प ले कर जायें कि हमें भाजपा की सरकार बनानी है।
कई बार ख़रगोश कछुए को कमजोर समझ लेने की
भूल कर लेता है।ऐसी चूक हमें नहीं करनी
=============================
पर कई बार ख़रगोश कछुए को कमजोर समझ लेने की भी भूल कर लेता है।ऐसी चूक हमें नहीं करनी है।
क्योंकि कांग्रेस सत्ता प्राप्ति के लिए ये कुछ भी कर सकती हैं।
हम सिर्फ़ चुनाव ही नहीं,लोगों का दिल भी जीतते हैं
=============================
सभी राजनीतिक दल जीतने के लिए ही चुनाव लड़ते हैं,पर हम सिर्फ़ चुनाव ही नहीं,लोगों का दिल भी जीतते है।अब समय आ गया है हर बूथ पर जाएँ और लोगों का दिल जीते।
भाजपा की ऐसी सरकार बनायें,जिसमें सब सुखी हों,हर व्यक्ति की उन्नति हो।36 की 36 क़ौम सुख,शांति समृद्धि के साथ रहें।
2024 में फिर से नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है
================================
इसके बाद 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है और देश को विश्व का सिरमौर बनाना है-
बोलो तैयार हो..!
अंत में अटल जी की दो पंक्तियाँ आपको पेश करते हुए अपनी बात का समापन करती हूँ-
अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा
सभा पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल ने आयोजित की।पूर्व सीएम ने कहा कि गुंजल संघर्ष का पर्याय है।जहां से कोई नहीं लड़ना चाहता,वहाँ ताल ठोक कर मुक़ाबले के साथ गुंजल चुनाव लड़ते है।
सभा में मौजूद-
=========
सांसद दुष्यंत सिंह,पूर्व विधायक भवानी सिंह,विधायक कल्पना देवी,पूर्व विधायक विधा शंकर नंदवाना,विधायक नरेंद्र नागर, विधायक कालू मेघवाल,विधायक गोविंद रानी पुरिया,पूर्व मंत्री बाबू लाल वर्मा,प्रताप सिंह सिंघवी,श्री चंद कृपलानी,पूर्व सांसद गोपाल पचेरवाल पूर्व सांसद राम नारायण डूडी,विधायक कन्हैया लाल चौधरी,राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा,भाजपा नेता रूपेश शर्मा, ब्रजेश शर्मा नीटू,पूर्व मंत्री बंशी धर बाज़िया,पूर्व आरपीएससी चेयरमेन श्याम शर्मा,पूर्व विधायक कवर लाल मीणा,पूर्व मंत्री अर्जुन गर्ग विधायक कन्हैया लाल चौधरी पूर्व मंत्री महावीर खंडेलाभाजपा नेता तुलसीराम नागर पूर्व न्यास अध्यक्ष राम कुमार मेहता वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित अनिल औदिच्य त्रिभुवन कश्यप पार्षद बलविंदर सिंह बिल्लू इंदर कुमार जैन पूर्व जिला प्रमुख सारिका सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष तनुजा खन्ना, प्रशांत सक्सेना पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश सोनी राजेंद्र सिंह सोनीबार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नवीन शर्मा, मनोज गौतम एडवोकेट, पूर्व उपाध्यक्ष हरीश शर्मा एडवोकेट शैलेश शर्मा एडवोकेट उपस्थित रहे।