मौसम ने बदला मिजाज, आंधी और बारिश से राजधानी में तापमान 11 डिग्री नीचे गिरा

जयपुर। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश और आंधी के बीच तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम कार्यालय ने सोमवार को कहा कि शहर में सुबह 5:40-7:00 के बीच 11 डिग्री सेल्सियस, 29 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अब तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है और कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने आज एक ट्वीट में कहा, "अगले कुछ घंटों तक तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहेगी"। इस बीच, तेज हवाओं और बारिश के बीच दिल्ली के कुछ हिस्सों में पेड़ उखड़ने से सड़कें अवरुद्ध होने की भी कई खबरें सामने आई हैं।

IGI पर उडान प्रभावित
इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के तूफान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन को भी प्रभावित किया, हवाईअड्डा प्राधिकरण ने यात्रियों से अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने का अनुरोध किया।

राजस्थान के कई जिलों में बारिश और आंधी
राजस्थान के विभिन्न जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई जिससे गर्मी से राहत मिली है। राजधानी जयपुर सहित करौली, दौसा, भरतपुर जिलों में विभन्न जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की खबर है।