बुनकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव नियुक्त
शाहपुरा न्यूज - शहर की शंकर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी रामेश्वर बुनकर को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार व शाहपुरा विधायक मनीष यादव की अनुशंसा पर संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने जयपुर जिला देहात की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महासचिव पद पर नियुक्त किया।
गौरतलब है कि बुनकर ने हाल में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रूप में सक्रिय भूमिका अदा की है। बुनकर के महासचिव नियुक्त होने पर कांग्रेसियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी ओर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस अवसर पर नवनियुक्त महासचिव रामेश्वर बुनकर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा,राजस्थान प्रभारी व विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया।
नवनियुक्त महासचिव बुनकर ने कहा कि जिला नेतृत्व का कार्यभार जो उन्हें सौंपा है उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस पार्टी और संगठन को और मजबूत बनाने की प्रयास करेंगे।