WhatsApp जल्द जुडेगा एक और खास फीचर, चैट को कर सकते हैं....

जयपुर। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपनी लो​कप्रियता को और अधिक बढ़ाने के लिए लगातार कुछ ना कुछ आकर्षक फीचर अपने ऐप में जोड़ता रहता है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी चैट को iOS से Android में माइग्रेट करने का फीचर एड किया था और अब ऐसा लग रहा है। कि कंपनी जल्द ही एंड्रॉइड से आईओएस में चैट ट्रांसफर करने की सुविधा भी लाएगी।

WABetaInfo की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एंड्रॉइड फोन से आईफोन में चैट ट्रांसफर करने के फीचर पर काम रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस प्रक्रिया के लिए USB-C के माध्यम से अपने Android डिवाइस और iPhone को लाइटनिंग केबल से कनेक्ट करने की आवश्यकता होगी। इसके अलावा आईफोन पर मूव टू आईओएस ऐप को इंस्टॉल करना होगा। फिलहाल इससे ज्यादा जानकारी इस फीचर के बारे में उपलब्ध नहीं है लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि व्हाट्सएप बीटा बिल्ड में इस फीचर के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
फिलहाल व्हाट्सएप की आईफोन से एंड्रॉयड़ स्मार्टफोन में चैट माइग्रेट करने की सुविधा उपलब्ध है और इसे इस्तेमाल करने के लिए सैमसंग स्मार्ट स्विच ऐप इंस्टॉल करन होगा और अपने डेटा को एक आईफोन से एंड्रॉइड फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं।

IPhone से Android डिवाइस में चैट को ट्रांसफर करना सुविधाजनक है क्योंकि यह प्रक्रिया क्लाउड में होती है, और किसी केबल की आवश्यकता नहीं होती है। और व्हाट्सएप ने यह फीचर सबसे पहले गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 के अलावा चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन रोलआउट करने की घोषणा की थी।