जयपुर। पूर्व में कांग्रेस के केंद्रिय मंत्री रहे और वर्तमान में बीजीपे सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से एक डिबेट के दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करने को कहा तो सिंधीया ने कहा कि, दोनों की तुलना करना असंभव है। सिंधीया ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को रिजल्ट ओरिएंटिएड और डायनेमिक नेता बताया।
सिंधिया से ये सवाल आज तक के एंजेडा प्रोग्राम में पूछा गया था। जब उनसे प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी की कार्यशैली में अंतर के बारे में पूछा गया, तो सिंधिया ने कहा, "मेरा मानना है कि दोनों के बीच तुलना करना मुश्किल है। ज़मीन आसमान का अंतर है दोनों नेताओं के बीच। प्रधानमंत्री मोदी के लिए कहा कि वे परिणाम-उन्मुख, गतिशील निर्णय लेने वाले हैं। और मेरा सौभाग्य है मुझे यहां काम करने का मौका मिला।
जेबर एयरपोर्ट भी दिया ये जबाव
आज तक एंकर ने जब सिंधिया से पूछा की जेवर एयरपोर्ट की जगह बीजेपी के एक मंत्री ने चीन के एयरपोर्ट का फोटो पर शेयर कर दिया था इस बारे में आप क्या कहेंगे..? इस बात का जबाव देते हुए सिंधिया ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं हैं। और अभी तो जेवर एयरपोर्ट का सिर्फ भूमि पूजन ही हुआ है, वहां पर कोई स्ट्रेक्चर नहीं तो चीन एयरपोर्ट का फोटो इसकी जगह कैसे कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है इसलिए में इस बात पर टिप्पणी नहीं करना चाहता ।
कांग्रेस सरकार गिराकर आये थे बीजेपी में
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व में एमपी के प्रदेशाध्य और उप मुख्यमंत्री थे। लेकिन उन्होंने कांग्रसे से बगावत करके अपने साथ कईं विधायकों का इस्तीफा दिलवा दिया और बीजेपी में शामिल हो गये। बीजेपी से चुनाव जीतकर उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया था।