जब मातृशक्ति बढ़ेगी आगे, करेगी मतदान सशक्त होगा लोकतंत्र, बढ़ेगा देश का मान

बारां 24 नवम्बर । फ्रेंड्स महिला क्लब बारां  द्वारा  गुरुवार को शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित नेहरू पार्क में देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर तुलसी शालिग्राम विवाह कराया गया साथ ही मतदाता जागरूकता मुहिम के तहत दीपदान द्वारा वातावरण को प्रकाशमय कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया ।संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष सपना गोयल ने महिलाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना बहुत आवश्यक है।

जिसमें युवाओं एवम महिलाओं की अहम भूमिका होती है एवम आह्वान किया कि सभी महिलाएं अपने परिवार जनों को भी इस संबंध में अवश्य जागरूक करें। संस्था सदस्य सुनीता गोयल ने बताया कि इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र गुप्ता एवं सीओ व नोडल अधिकारी स्वीप कृष्णा शुक्ला के निर्देशन में स्वीप के सह प्रभारी अमित भार्गव ने उपस्थित जन को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प कराया ,साथ ही निर्वाचन के ऑनलाइन एप्लीकेशंस की जानकारी भी दी गई साथ ही वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम जानने तथा मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के बारे में बताया गया ,वहीं सीविजिल ऐप के द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन या राजनीतिक कदाचार की गतिविधियों की शिकायत कर 100 मिनट में समाधान पाने की प्रक्रिया बताई गई । इस दौरान क्लब सदस्य ज्योति पोरवाल , सुशीला पिपलानी, रीता अदलक्खा, राखी मंगल, अंशु जैन, रीना अग्रवाल, रिंकु गोयल, धर्मा अग्रवाल, एवं क्लब सदस्य औस संस्थान के सचिव संदीप जैन तथा स्वीप से अर्श कुमार एवं नागरिक जन मौजूद रहे।