जब सलीम खान से कैटरीना -विक्की कौशल की शादी में शामिल होनें पर सवाल पूछा, तो दिया ये जबाव

जयपुर। बॉलिवुड में इन दिनों चर्चा में है तो वह है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी। कैट और विक्की की शादी को लेकर बहुत अफवाहें उड रहीं हैं जो कि खत्म नहीं हो रही है। हर दिन कैट—विक्की के फैन्स शादी के बारे में अलग —अलग कयास लगा रहे हैं।
हालिया खबरों की मानें तो कैट और विक्की अगले महीने दिसंबर में राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक रिसॉर्ट सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खैर, दिन-ब-दिन अटकलों के साथ, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के विवाह के बारे में कई अन्य अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन खासकर ये कि कौन—कौन लोग विक्की और कैट की शादि में शामिल होने वाले हैं। विक्की और कैट किस—किस बॉलिवुड फैमली को शादि में इंवाइट करने वाले हैं।

सबसे ज्याद अगर चर्चा हो रही है तो वो है सलमान खान और उनके परिवार की। क्या ये परिवार इस शादी में शामिल होगा या नहीं..?। अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान और उसका परिवार इसमें शामिल नहीं होने वाला है। इस बात को लेकर जब सलमान खान के पिता, बॉलीवुड के जाने-माने लेखक, सलीम खान से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में क्या बात करनी चाहिए और कि इन दिनों केवल वही मुद्दे बचे हैं जिनके बारे में मीडिया बात करता है।