प्रधान ने लगाया कमीशन लेने का आरोप , तो ठेकेदारो ने दिया एसडीएम को ज्ञापन। प्रधान द्वारा लगाए आरोप बताए निराधार,,

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी

हिण्डोली । पंचायत समिति प्रधान कृष्णा माहेश्वरी ने गुरुवार को मीडिया से रूबरू होते हुए मनरेगा कार्यो में 19 करोड़ के भुगतान करने को लेकर विकास अधिकारी राजकुमार सोनी व ठेकेदार महावीर गुर्जर , कालूलाल , कुलदीप सिंह व ब्रम्हानन्द पर 3 प्रतिशत कमीशन लेकर भुगतान करने का आरोप लगाया था।
जिसको लेकर शुक्रवार को नरेगा ठेकेदार संघ ने मीटिंग कर एसडीएम कार्यालय पहुच एसडीएम मुकेश चौधरी को प्रधान कृष्णा माहेश्वरी द्वारा लगाए गए कमीशन के आरोप को निराधार बताते हुए ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान ज्ञापन देने में महावीर गुर्जर , कुलदीप सिंह , मनोहर सुवालका , भंवरलाल गुर्जर , कालूलाल , ब्रम्हानन्द समेत कई ठेकेदार मौजूद रहे।