जयपुर। फिल्म डाइरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनाई गई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इन दिनों देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस फिल्म को लेकर सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा था कि जब 'द कश्मीर फिल्म' बन गई है तो लखीमपुर खीरी फाइल्स पर भी फिल्म बननी चाहिए।
दरअसल सपा प्रमुख अखिलेश यादव मीडिया कर्मियों से यूपी विधानसभा चुनाव में सपा को मिली हार पर बात कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि, सपा की नैतिकता की जीत हुई है। और बीजेपी की सीटें कम की हैं। अब इसकी शुरूआत हो चुकी है। एक दिन ऐसा आयेगा कि भाजपा यूपी से साफ हो जायेगी। इस दौरान एक मिडियाकर्मी ने 'द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर सवाल पूछ लिया, इसी सवाल का जबाव देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, 'जब कश्मीर फाइल्स पर फिल्म बन गई है तो कम से कम लखीमपुर फाईल्स पर भी फिल्म बननी चाहिए।'
बता दें कि विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनाई गई 'द कश्मीर फाइल्स' में 1990 में कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार एवं उनके पलायन पर आधारित है। दरअसल इस फिल्म पर विवाद कॉमेडियन कपिल शर्मा से हुई थी। इसके बार इस विवाद ने सियासी रंग ले लिया। हुआ उसका जीवांत वर्णन किया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवती ने शानदार अभिनय किया है। भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा और कर्नाटक में यह टैक्स फ्री भी कर दी गई है।