जयपुर। प्लॉट खरीदने के सिलसिले में बांदीकुई से जयपुर गए एक युवक की फोटो खींचते वक्त पिलर गिरने से मौत हो गई। मृतक का नाम देवव्रत शुक्ला है जोकि बांदीकुई तहसील के कौशल नगर शहर का रहने वाला है।
32 वर्षीय देवराज शुक्ला सोमवार को अक्षय पात्र मंदिर के बाहर लगे बोर्ड के नीचे फोटो खिंचवा रहा था। फोटो उसका दोस्त विक्की खींच रहा था। इस दौरान 5 सेकंड में ही बोर्ड टूटकर देवव्रत पर आ गिरा और चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
मृतक देवव्रत के दोस्त विक्की ने बताया की देवव्रत दो दिन पहले ही बांदीकुई से जयपुर आया था। देवव्रत जयपुर में शिफ्ट होना चाहता था इसलिए वह प्लॉट देखने के सिलसिले में जयपुर आया। इसी सिलसिले में वह अपने जानकार के साथ गोनेर की तरफ जा रहा था । तभी रास्ते में अक्षय पात्र मंदिर देखकर दर्शन करने की सोची। दर्शन करने के बाद देवव्रत की बाहर लगे बोर्ड के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाने की इच्छा हुई। चार पांच फोटो खिंचवाने के बाद उसने स्टाइलिश फोटो खिंचवाने के चक्कर में अपना कंधा बोर्ड के पिलर से लागया तभी मात्र 5 सेकेंड में बोर्ड धड़ाम से देवव्रत के ऊपर आ गिरा।
फोटो खींच रहा है विक्की इस घटना को देखकर हक्का बक्का रह गया और मदद के लिए चिल्लाया। घायल देवव्रत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया क्या। थाना अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने सलाह कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।