क्या पंजाब कलह का फायदा उठा पायेंगे अरविंद केजरीवाल..? दिल्ली सीएम का पंजाब दौरा..

जयपुर। पंजाब में कांग्रेस की सियासी उठापटक ​सबके सामने हैं। कांग्रेस का कलह बढ़ता जा रहा है, ऐसे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय दौर के ​लिए पंजाब आ गये। ऐसे में सवाल उठ रहे कि क्या पंजाब कि गर्म राजनीति में केजरीवाल का फायदा होगा।
बिल्कुल कहीं ना कहीं आप पार्टी भी पंजाब में पैर पसार रही है। और ऐसे समय में केजरीवाल ने पंजाब आकर मीडिया से कहा कि "पंजाब में जो कुछ भी हो रहा है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे "तमाशा" कर दिया गया है। लोग नहीं जानते कि कहां जाना है। पंजाब प्रमुख मंत्री को कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किए गए वादों को पूरा करना चाहिए और दागी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस की इस उथल पुथल पर केजरीवाल ने कहा कि केवल आप पार्टी ही पंजाब में एक स्थिर सरकार बना सकती है।"
मीडिया ने केजरीवाल से जब पूछा कि आप पार्टी की तरफ से पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा तो उन्होंने कहा कि "पंजाब से सीएम उम्मीदवार आपका अपना कोई होगा, जिसे आप गर्व महसूस करेंगे।
बता दें कि लुधियाना पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पार्क प्लाजा होटल में व्यापारियों और उद्योगपतियों से मिलने का कार्यक्रम था। करीब 250 लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम में भाग लिया।
बैठक में आप सुप्रीमो ने उद्योग मंडल को संबोधित करते हुए टिप्पणी की, "मैं यहां अपनी पार्टी की मदद के लिए आपका समर्थन लेने के लिए नहीं हूं, वास्तव में, मैं यहां एक प्रस्ताव के साथ हूं कि आप मेरे साथी बनें।