बून्दी। आगामी कार्यक्रमों को लेकर विश्व हिंदू परिषद जिला बूंदी की बैठक जय निवास गौशाला ठीकरदा में विहिप चित्तौड़ प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख युधिष्ठिर सिंह हाडा के आतिथ्य और जिलाध्यक्ष नंदलाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युधिष्ठिर सिंह हाडा ने संगठनात्मक दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया। इन्होंने कहा कि आगामी नवरात्र व समरसता के प्रतीक होली के पर्व को धूमधाम से प्रत्येक गांव में मनाना हैं। इन्होंने कार्यकर्ताओं को धर्म रक्षा निधि योजना की जानकारी भी दी। बैठक के दौरान पूर्व युधिष्ठिर सिंह हाड़ा ने अयोध्या यात्रा करके आए कार्यकर्ताओं से अपने-अपने अनुभव भी साझा किया।