क्या अलीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदलेगी योगी सरकार, मीडिया ने पूछा तो दिया ये जबाव

जयपुर। रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को योगी आदित्यनाथ ने अंतिम श्रद्धांजलि दी। कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को उनके ग्रहनगर में पंचतत्व में विलीन हो गया। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। योगी आदित्य नाथ ने इस मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कल्याण सिंह जी एक रामभक्त थे। और हम भगवान राम से प्रर्थाना करते हैं कि कल्याण सिंह की सारी अधूरी इच्छायें पूरी करें।
इस बीच एक पत्रकार ने योगी से अलीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदलकर कल्याण सिंह के नाम पर रखने का सवाल पूछा तो योगी आदित्य नाथ ने जबाव देते हुए कहा कि इस विषय पर वे केबिनेट में चर्चा करेंगे और इस पर अमल किया जायेगा। खबरों के मुताबिक कल्याण सिंह के निधन के बाद अलीगढ़ में बीजेपी नेताओं ने नवनिर्मित मिनी एयरपोर्ट का नाम पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर रखने की मांग दोहराई है।

अलीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए, योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज हम कल्याण सिंह जी के अवशेष उनके गृहनगर अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में लाए हैं। ताकि उनके स​र्मथक उनके आखिरी दर्शन कर सकें। यो​गी ने कहा कि "उन्हें देश के राम भक्त के रूप में जाना जाता है। हवाई अड्डे से अलीगढ़ तक, उत्तर प्रदेश के लोग कल्याण जी के लिए बहुत सम्मान करते हैं।

इस दौरान योगी आदित्य नाथ ने श्री कल्याण सिंह जी के कामों की सहराना की औार बताया कि 1992 में कल्याण जी के इस्तीफे से पहले, उन्होंने गरीबों और दलितों के लिए विकास कार्य किए। वह केवल एक विशेष जाति या समुदाय को बढ़ावा देने वाले नेता नहीं थे, बल्कि कल्याण के लिए काम करते थे।