राजसमंद । कांकरोली टीवीएस चौराहे के पास रॉयल एनफील्ड शोरूम मैं महिलाओं ने केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, इस में शामिल डॉ. सरगम ने बताया कि हम ने एक क्लब शुरू किया है इस क्लब में महिलाएं बाइक के माध्यम से सवारी करने का शौक पूरा करेगी । किसी कारण महिलाएं अपना शौक पूरा नहीं कर पाती है, आज से हम इस क्लब के माध्यम से बाइक सवारी करेंगे, सभी महिलाएं इस क्लब में जुड़ सकती है, इस क्लब के माध्यम से हम 10 मार्च रविवार को सुबह 8:00 बजे शोरूम से लेकर केलवा मंदिर तक 15 किलोमीटर की दूरी बाइक से करेंगे, जिसमें सभी महिलाएं भाग लेगी। अवनीत गांधी, कृतिका बलदवा, सोनू कच्छरा, रोशनी मिश्रा, मधु बाफना, शिवानी मौजुद रहे।