Bundi: योगासन में गोल्ड मेडल जीत जिला का नाम किया रोशन
बूंदी 02अगस्त। नेशनल युथ स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन फाउंडेशन इंडिया द्वारा आयोजित 13 नेशनल युथ गेम्स चेम्पियनशिप 2023 मंडगाव गोवा में टीम राजस्थान की तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए बूंदी बालचंद पाड़ा के नितेश मेघवाल (पुरुष वर्ग) व अंजनाओम मेघवाल (महिला वर्ग) ने विभिन्न योगासन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25-30 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की है और जिले के साथ- साथ मेघवाल समाज का भी नाम रोशन किया हैं। नितेश मेघवाल व अंजनाओम मेघवाल के गोल्ड मेडल जीतने पर बहुत बधाईया मिल रही है परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर अखिल भारतीय बलाई महासभा जिला अध्यक्ष सुनीता मेघवंशी ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में युवाओं को आगे आना चाहिए और अपनी प्रतिभा को सबके सामने रखना चाहिए। हमारे युवाओं में कई प्रतिभाएँ है जो उचित अवसर नहीं मिलने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही है। नितेश और अंजना अन्य बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे।