भारत जोड़ो यात्रा से लौटी कांग्रेस नेता रेहाना अंसारी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भारत जोड़ो यात्रा से लौटी कांग्रेस नेता रेहाना अंसारी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
रेहाना अंसारी 500 किलोमीटर चली और यात्रा में 15 दिन रही
राहुल गांधी से हुई मुलाकात के दौरान राजस्थान में गहलोत सरकार की रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की, कहा लोग ले रहे हैं भरपूर फायदा
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 25 दिसंबर, भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश यात्री कोटा से कांग्रेस नेता रेहाना अंसारी राजस्थान में 15 दिन 500 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर कोटा आने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया इस दौरान रेहाना अंसारी ने अपनी यात्रा के अनुभव भी बताएं
भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान प्रवेश चांवली झालावाड़ से रेहाना अंसारी शामिल हुई और अलवर राजस्थान में यात्रा ने राजस्थान प्रदेश की यात्रा पूरी की राजस्थान में यात्रा का प्रवास लगभग 15 दिन रहा
रेहाना अंसारी ने बताया कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी से तीन बार मुलाकात हुई
मुलाकात के दौरान उन्होंने राजस्थान राजनीति और राजस्थान में गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की और कहा कि राजस्थान में वर्तमान में सरकार द्वारा चिरंजीवी बीमा योजना, शहरी नरेगा रोजगार योजना, कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म ,बाल गोपाल दूध योजना, ओल्ड पेंशन योजना , इंद्रा रसोई आदी से आम जनता को काफी राहत मिल रही है इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता परवीन कुरेशी, प्रेम बाई, कमला, हीना, शगुफ्ता, शहनाज, शहजादी, सायरा, रुबीना, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे