सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया l इस मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉ अनिमेष गुप्ता ने फील्ड कर्मियों को निर्देश दिए कि वे फिल्ड भ्रमण के दौरान बुखार के रोगियों की रक्त पट्टिका की जाए घर-घर भ्रमण के दौरान आम नागरिक को मलेरिया की रोकथाम हेतु जागरूक किया जाए l लोगों को मच्छरदानीयों का प्रयोग करने हेतु कहा जावे स्कूलों में भी बचाव के लिए बताया जाए l इस मौके पर डॉ सुमन मीणा ने एएनएम व आशाओं को निर्देश दिए कि प्रतिदिन नियमित एंटीलारवाल कार्रवाई की जावे lइस दौरान सत्यनारायण सैनी, मुरारीलाल छिपी ,लीलाधर ,मनफूल ,सुभाष सैनी ,ग्यारसी देवी ,सुमन देवी ,आशा कुमारी ,भाग्यश्री , आनंद सैनीआदि मौजूद थे l