राजस्थान में सूर्य नमस्कार का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

कोटा/जयपुर 15। राजस्थान में सूर्य नमस्कार का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड। शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रदेशवासियों,स्कूली बच्चों और अभिवावको को दी बधाई। अब तक प्राप्त अकड़ो के अनुसार 1 करोड़ ,25 लाख से अधिक छात्र-छात्राओ ने प्रातः 10रू30 बजे से 10रू45 बजे के बीच में एक साथ किया सूर्य नमस्कार। इस अवसर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के वाइस प्रेसिडेंट श्री प्रथम भल्ला ने शिक्षा मंत्री को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोविजनल प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव श्री नवीन जैन, श्रीमती चित्रा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।