संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में गुरुवार को श्रीकृष्ण गोशाला परिसर में गोपाष्टमी के अवसर पर 88 वे मेले का आयोजन किया गया l इस अवसर पर पूज्य गौमाता ,वेद भगवान, श्री कृष्ण भगवान की पूजा व आरती दोपहर 1:00 बजे श्री राव टोडरमल स्मृति संस्थान में हुई l तदुपरांत वेद भगवान एव श्री कृष्ण भगवान की रथ यात्रा जुलूस के रूप में बड़ी कोटडी से दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ हुई जो 3:00 बजे श्री कृष्ण गौशाला पहुंचकर आम सभा में परिवर्तित हो गई l श्री गोपाष्टमी मेले पर गौशाला परिसर में महिलाओं ने गौ माताओं की पूजा-अर्चना की l वहीं कस्बे में भी जगह-जगह महिलाओं द्वारा गौ माता की पूजा अर्चना की गई l गौशाला समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह शेखावत सचिव मनोज जोशी, प्रबंधक विपिन दायमा ने अनुसार विद्वानों द्वारा उद्बोधन एवं मार्गदर्शन व गौशाला के विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई l गौशाला में गायों का दूध पहले 36 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिलता था जो अब आगे 38 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से दिया जाएगा l व गोदान के लिए अब आगे से 5100 सो रुपए निर्धारित किए गए हैं l मुंबई प्रवासी लालचंद जी चौधरी भी सपरिवार गौशाला में पधारे l इस अवसर पर जसवंत सिंह शेखावत, इंद्र सिंह शेखावत ,छोटू सिंह शेखावत, विपिन, मनोज, मोहन सिंह शेखावत , पत्रकार सुशील दाधीच , पंडित श्रीकांत शर्मा पं,डित संतोष दायमा ,कैलाश डडी दार ,अशोक साह ,श्याम लाल ,बजरंग लाल ,गौरव शाह, पवन दायमा ,महेंद्र जोशी सहित कस्बे के कई गणमान्य व बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया l