राजसमन्द । 26 जनवरी को कर्तव्य पथ नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के योग विशेषज्ञ हिमांशु पालीवाल भाग लेंगे। पालीवाल को उक्त समारोह में विशिष्ट अथिति के रूप में आमंत्रित किया गया हैं। उल्लेखनीय है कि हिमांशु लम्बे समय से योग प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है उसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योग से जुड़ी अनेक योजनाएं को जमीनी स्तर पर उतारने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।