योग दिवस पर बिरला नेचोपैथी योग केंद्र में योग भव्य योग समारोह का आयोजन हुआ

जयपुर। 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पिलानी (केपी रूंथला )कस्बे के एल एन बिरला नेचुरोपैथी योग केंद्र मैं योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित योग दिवस पर समारोह पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री युक्त केके पारीक, निदेशक बी एन धोलाखंडी डा आर पी पारीक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरन योग केंद्र में विशेष ख्याति अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं शिक्षकों को मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया । वहीं, संस्थान के छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

 इस अवसर पर कार्यक्रम में निर्देशक अशोक तोला, प्राचार्य यू के पांडे ,आशुतोष गुप्ता, रामाकांत केडिया पिलानी पब्लिक स्कूल चेयरमैन जगदीश प्रसाद जोशी ख्याति प्राप्त मूर्तिकार मातूराम वर्मा, समाजसेवी पवन जखोङिया, गोकुल चंद, ओ पी शर्मा, एलएन नेचोपैथी योग केंद्र पिलानी के सीएमओ डॉक्टर सुमित राणा, डॉक्टर मिस बंटी, डॉ प्रियंक डॉक्टर जागृति, छात्र-छात्राएं शिक्षक गण एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योग दिवस के अवसर पर सभी आदित्य एवं पदाधिकारियों का पिलानी प्रेस परिषद के वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति रूंथला ने आभार व्यक्त कर बधाइयां प्रेषित की।