योग से मन स्वस्थ रहता है निरोगी रहती है काया : योग गुरु श्री श्याम शर्मा

संवाददाता :-सुरेंद्र कुमार बिन्दल पत्रकार

जयपुर। 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज ने मालवीय नगर जयपुर के अग्रसेन भवन के प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रातः सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। इस आयोजन में संचालनकर्ता योग गुरु श्री श्याम शर्मा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एडवोकेट रिशिपाल अग्रवाल ने बताया कि योग करने से मन स्वस्थ रहता है, शरीर स्वस्थ रहता है, ऊर्जावान रहता है, कार्य क्षमता बढ़ती है, निरोगी काया रहती है और अन्य कई लाभ हैं।
एडवोकेट रिशिपाल अग्रवाल ने बताया कि योग को हमे अपने जीवन में नियमित बनाये रखना चाहिए। इस कार्यक्रम में समाज के शिविर प्रभारी अनिता गोयल, सह प्रभारी श्रुति गुप्ता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र जिंदल, महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल ,प्रचार प्रसार मंत्री सुरेंद्र बिंदल, संयुक्त मंत्री राजेंद्र कुमार, गोयल, संगठन मंत्री ओम प्रकाश आदि सभी अगर बंधु इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।