राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों को जीवन में अपनाएं युवा पीढी- राजकुमार माथुर
- कलक्टेªट परिसर के नॉलेज पार्क में हुआ सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
बूंदी,2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को जिलेभर में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर गांधी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा पुष्पान्जलि कार्यक्रम के कार्यक्रम हुए। साथ ही जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सर्व धर्म प्रार्थना सभाएं हुई।
जिला कलक्टेªट परिसर स्थित नॉलेज पार्क में जिला स्तरीय सर्वधर्म समभाव प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में श्री रघुनाथ एकेडमी स्कूल के बच्चों ने गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे’, सर्व धर्म शरणम गच्छामि, गीत एवं प्रार्थना प्रस्तुत की गई।
इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पर सुबह गांधी जीवन दर्शन समिति संयोजक राजकुमार माथुर, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) नवरत्न कोली, पुलिस उपअधीक्षक राम कुमार कस्वां, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी सामर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक पंडित दीपक शर्मा , सदस्य ओमप्रकाश तम्बोली, मौलाना असलम, गांधी जयंती कार्यक्रम नोडल अधिकारी राजेन्द्र कुमार व्यास, आल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक रामराज मीणा, जिला रसद अधिकारी शिवजीराम जाट, राधेश्याम मेघवाल, सुनीता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी गांधी प्रतिमा पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक राजकुमार माथुर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और सिद्धांतों को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। देश के मौजूदा हालात में राष्ट्रपिता का बताया गया मार्ग ही एक ऐसा मार्ग है, जिससे देश और दुनिया में एकता का भाव पैदा किया जा सकता है। राज्य सरकार द्वारा शांति एवं अहिंसा विभाग का गठन एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि युवा पीढी को गांधी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। देश को एकजुट रखते हुए शांति, अहिंसा और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए सब साथ रहे और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।
जिला स्वच्छता अवार्ड-2023 से किया सम्मानित
गांधी जयंती के उपलक्ष में नॉलेज पार्क में आयोजित समारोह में ‘बेहतरीन बूंदी’ अभियान व स्वच्छ भारत मिशन में सराहनीय कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियो, संस्थागत, व्यक्तिगत रूप से स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनी कार्य करने वाले 48 व्यक्तियों व संस्थाओं को ‘जिला स्वच्छता अवार्ड-2023 प्रदान कर सम्मानित किया।
इनको किया सम्मानित
‘बेहतरीन बूंदी अभियान’ व स्वच्छ भारत मिशन में सराहनी कार्य के लिए जिला कलक्टर के अतिरिक्त निजी सचिव पुनीत भारद्वाज, ठीकरदा सरपंच रजनी सैनी, गोठडा सरपंच राखी महाजन, बालोद सरपंच जगनाथीबाई, मोहनपुरा सरपंच अंजलि जैन, सहण सरपंच धोली बाई मीणा, लाडपुर सरपंच रामशंकर बैरवा, अजेता सरपंच कन्हैयालाल मीणा, जावटीकला ग्राम विकास अधिकारी संजू यादव, मागंलीकला वीडीओ पृथ्वीराज खारोल, भजनेरी के कन्हैयालाल गौतम, बल्लोप के अली हुसैन, अरनेठा के रामप्रकाश गोचर, जगजीवन कौर, एबीईओ ओमप्रकाश गोस्वामी, सहायक कर्मचारी अशोक सैनी, सहायक अभियंता विजय हुम्मड, कनिष्ठ सहायक सूर्यप्रकाश शर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी मनोज कुमार जैन, अब्दुल रईस अंसारी, राधाकृष्ण वर्मा, तकनीकी सहायक प्रभुलाल मीणा, भानुप्रताप ंिसंह, अवतार सिंह मीणा, कनिष्ठ सहायक राकेश कुमार नागर, गजेन्द्र सिंह, मुस्तकीम अंसारी, प्रधानाचार्य चडी रमेश गुर्जर, धोवडा के मांगीलाल नागर, नैनवां के विभा गौतम, सुंवासा के राकेश जैन, स्कूल संचालक हिण्डोली रामसिंह पवार, ग्राम रोजगार सहायक कैथूदा के श्रीलाल ढोली, स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक निजामुद्दीन, स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कॉर्डिनेटर जगदीश चन्द्र शर्मा, हिण्डोली के राकेश शर्मा, केपाटन के सीताराम मीणा, एमआईएस मैनेजर दौलत कुमार सैनी, प्रमोद कुमार वैष्णव, पंचायत समिति सदस्य करण सिंह, पंचायत सहायक धनेश्वर कालूलाल बैरागी, सामाजिक कार्यकर्ता कालूलाल गौतम, मोहनलाल गुर्जर, स्वच्छाग्रही मोहम्मद जावेद, रामलाल सैनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संचालन भूपेन्द्र शर्मा ने किया।
सद्भावना दौड़ का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर सोमवार को सद्भावना दौड़ का आयोजन हुआ। सद्भावना दौड़ को अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सद्भावना दौड़ खेल संकुल से प्रांरभ होकर लंका गेट, केएन सिंह चौराहा, अहिंसा सर्किल से सर्किट हाउस होते हुए खेल संकुल परर आकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल ने सद्भावना दौड के प्रथम तीन विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए। विजेताओं में कैलाश मीणा, आशू मीणा व मनोज मीणा, शिल्पा मीणा, शिवानी सैन, रानु गुर्जर शामिल रहे। इस दौरान जिला खेल अधिकारी वाईबी सिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीष जोशी, एबीईओ ओमप्रकाश गोस्वामी, ओलंपिक संघ सचिव लोकेश सुखवाल सहित विभिन्न खेल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन मौजूद रहे।