बूंदी, 4 नवम्बर। बीएसएनएल स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे बूंदी के विद्यालय में “स्मार्ट लर्निंग विथ बीएसएनएल भारत फाइबर” विषय पर आयोजित बाल चित्रकारी प्रतियोगिता मे जेहरा ने प्रथम, तनिया ने दूसरा और सिद्धार्थ महावर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । बाल विजेताओं को बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक जे पी मीना ने पुरस्कृत कर, उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साध्य पाये जाने पर पुरस्कार के रूप में, प्रथम दूसरे और तीसरे विजेता को क्रमश 12, 6 व 3 माह के लिए निशुल्क भारत फाइबर एफटीटीएच कनेक्शन दिया जा रहा है।