70 फिट गहरे कुँए में डूबने से युवक की मौत

हिण्डोली बून्दी (धर्मेन्द्र सुवालका)
दबलाना थाना क्षेत्र के ग्राम डाबेटा में मंगलवार को 70 फिट गहरे कुँए में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्गालाल पुत्र रामराज जाति बैरवा उम्र 45 की कुँए में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुँची। सिविल डिफेंस की टीम ने मात्र 8 मिनट के रेस्क्यू के जरिए लाश को कुँए से बाहर निकाल लिया। दबलाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुँची और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
सिविल डिफेंस की टीम में बलराम सैनी, युधिष्ठिर मीणा,गिरीश सैनी, प्रदीप सैनी, मनीष कोटिया, महावीर सैनी व रामधन गुर्जर डिवीजन वार्डन मौजूद रहे।