धनंजय सिंह के आरसीए अध्यक्ष नियुक्त होने पर कोटा में युवाओं ने गौ सेवा करके दी बधाई
-धनंजय सिंह के नेतृत्व में आरसीए रचेगा विजय के नए कीर्तिमान : राकेश नायक
कोटा 9 मार्च । नागौर के प्रसिद्ध समाजसेवी और भाजपा नेता धनंजय सिंह खींवसर के राजस्थान क्रिकेट अकादमी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर कोटा में भाजपा नेता राकेश नायक के नेतृत्व में युवाओं ने श्री गोदावरी धाम बालाजी की आराधना कर गौ सेवा करके सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी। नायक ने बताया कि धनंजय सिंह खींवसर की नियुक्ति से राजस्थान के युवाओं और क्रिकेट खिलाड़ियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है और धनंजय के कुशल नेतृत्व में आरसीए पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ खिलाड़ियों का चयन करके राजस्थान की विजय का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करेंगे साथ ही क्रिकेट खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम ओझा और भाजपा युवा नेता मंजीत सिंह ने बताया कि धनंजय सिंह सरल और सहज स्वभाव और युवाओं के विकास के प्रति संवेदनशील स्वभाव के धनी है और धनंजय के नेतृत्व में निश्चित रूप से अब राजस्थान के युवा खिलाड़ी पूरे देश में ही नही अपितु पूरे विश्व में राजस्थान का नाम रोशन करेंगे। नायक ने बताया कि गौ सेवा करके धनंजय सिंह के भावी सवर्णीम और ऐतिहासिक कार्यकाल की कामना की गई साथ ही फोन पर धनंजय सिंह को बधाई देकर कोटा आने का भी न्योता दिया गया। इस अवसर पर गौरव टांक, बलवीर सिंह, आलोक गोयल,मनीष शर्मा सिंघम,मनु प्रताप,धवन द्वाला,मनीष गौतम,चिराग भार्गव,दर्शन मीना,राहुल गोचर,हरीश नायक , विश्वनाथ नामा आदि उपस्थित रहे।