पाली विधानसभा क्षेत्र से युवा नेत्री रूपल जैन सोनिया गांधी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन दिल्ली में किया। जयपुर। दिल्ली में सोनिया गांधी को ईडी द्वारा भेजे गए समन के विरोध में पूरे भारतवर्ष से कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में अपना जमावड़ा जमाई बैठे रहे। राजस्थान के पाली शहर से युवा नेत्री रूपल जैन व उसके साथी कार्यकर्ता दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करते व पुलिस वालों से बहस करते हुए दिखाएं पाली से आई युवा नेत्री को दिल्ली पुलिस द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जाने से रोकने पर वो मौके पर ही अपने साथियों के साथ रोड पर बैठ गई और रोड जाम कर दिया। दिल्ली पुलिस द्वारा उनको और उनके साथियों को जबरन रोड से हटाया।