युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण संपन्न
युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण संपन्न
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी,10 जनवरी l नेहरू युवा केंद्र बूंदी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा धानमंडी धर्मशाला में 3 दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी कशिश जेठवानी ने बताया कि परीक्षण में डी बी काबरा वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता ,डॉक्टर कमला महाजानी कृषि विज्ञान केंद्र, डॉ घनश्याम मीणा कृषि विज्ञान केंद्र, बी. के .निकिता प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ,सर्वेश तिवारी असिस्टेंट प्रोफेसर और समन्वयक आईपा, अर्पिता शर्मा महिला केंद्र प्रबंधक, वाई बी सिंह जिला खेल अधिकारी , कृष्णकांत राठौर सहायक आचार्य , मोहम्मद इस्लाम केंद्र आरएसएलडीसी ने अपने-अपने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में परीक्षार्थियों को जानकारी प्रदान की । प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न युवा मंडलों से 40 युवा ने भाग लिया। मंच संचालन सत्यनारायण प्रजापत द्वारा किया गया।
इस दौरान महावीर मेघवाल,विजय वर्मा, रघुवीर बेरवा ,नितेश विधानी ,शिवराज गुर्जर, ओम प्रकाश सैनी, धर्मराज यदुवंशी,दीपक नरवाला,नरेश बैरवा, किशन बसवाल, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक तुलसीराम मीणा, बालू लाल वैष्णव आदि उपस्थित रहे।