अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
उदयपुरवाटी में फुंका पतला
झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी अग्निपथ योजना के विरोध में SFI & DYFI के राज्य व्यापी विरोध प्रदर्शन के आहान पर 17 जून को टोडरमल कॉलेज के पास एकत्रित होकर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन कर घुमचकर पर मोदी का पुतला दहन किया गया l, इस दौरान DYFI महासचिव इंद्राज सैनी बताया कि मोदी सरकार अन्य सभी उपकर्मो की तरह सेना को भी निजीकरण में देना चाहती है जो नौजवानों के साथ सरासर अन्याय है । कोरोना का बहाना बनाकर सेना भर्ती नही करवाना अग्निपथ योजना लागू करना सरकार की ओर से नौजवानों के साथ बड़ा अन्याय और धोखा है l जिसको नौजवान कभी बर्दास्त नहीं करेगा। इस दौरान DYFI के तहसील अध्यक्ष किशोर सैनी, अनिल स्वामी, SFI के तहसील अध्यक्ष अंकित सैनी, कमलेश सैनी, सोनू सैनी, कैलाश सुईवाल, सुनील तवर, अमन सैनी, विकास मीणा, रवि जिंदोलिय, विनोद सैनी सहित सेना भर्ती के सैकड़ों नौजवान मौजूद थे।