बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियन रहे चुके जुबेर खान

भरतपुर, थाई बॉक्सिंग भारतीय महासंघ द्वारा राजस्थान थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन का उपाध्यक्ष भरतपुर के इंजीनियर घमंडीसिंह नहारौली व थाई बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियन रहे चुके जुबेर खान को सचिव नियुक्त किया गया है । थाई बॉक्सिंग भारतीय महासंघ के अध्यक्ष डॉ कुलदीप सुमनाक्षर ने बताया कि इंजीनियर घमंडीसिंह नहारौली को उपाध्यक्ष तथा टीजीएफआई इंटरनेशनल बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीत चुके जुबेर खान को सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राजस्थान थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी में मोहम्मद अली को अध्यक्ष, प्रवीण सिंह जयपुर व सद्दाम खान को उपाध्यक्ष, दीपक गामोट को कोषाध्यक्ष, गौरव व गुलजार मोहम्मद को सदस्य बनाया गया।

राजवीर सिंह फौजदार पूर्व जिला प्रमुख एवं वरिष्ठतम बॉक्सिंग कोच सुरेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि उपाध्यक्ष मनोनीत होना भरतपुर जिले के लिए एक गौरव की बात है । इस अवसर पर गिरधारी तिवारी, डॉक्टर ओपी भढ़ाना, डॉक्टर दीपेंद्र सिंह चौहान, प्रवक्ता रूपेंद्र लुलहारा, भगवान सिंह गुर्जर, बंटू सरपंच, ओमवीर सरपंच, डॉक्टर रविंद्र कुंतल, डॉक्टर यश चौधरी, सूरज मास्टर अवार, रमनसिंह कसोदा, एडवोकेट यशवंत फौजदार, बॉक्सर मोनू शर्मा, रामगोपाल पीटीआई अबार, दीपक शर्मा, एडवोकेट शैलेंद्र, लखन शर्मा, अमित बॉक्सर, सुखदेव सिंह बॉक्सर, दीपक सोलंकी बॉक्सर, ध्रुव, कमलेश रौतावर, परशुराम पीटीआई, उदय पार्षद आदि ने हर्ष व्यक्त किया l