संगीतमय राम-नाम संकीर्तन आयोजित

संगीतमय राम-नाम संकीर्तन आयोजित 


कलयुग में राम नाम सबसे बड़ा है : रामरिछपाल दासजी महाराज त्रिवेणी धाम 


ब्यूरो चीफ विजयपाल सैनी 


खोरी न्यूज -  ग्राम खोरी में त्रिवेणी धाम के खोजीद्वाराचार्य संत श्री रामरिछपाल दासजी महाराज व परमानंद मन्दिर खोरी के महंत श्री हरिओम दास जी महाराज के सानिध्य में संगीतमय राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान रामरिछपाल दासजी महाराज ने कहा कि कलयुग में राम नाम का नाम सबसे बड़ा है। इस कलयुग में राम नाम के जाप से भव सागर से पार हो सकते है। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक मोहनलाल हालोला (शर्मा), शंकर शर्मा, पंडित कमलेश कुमार शर्मा, बुद्धिप्रकाश शर्मा ने महाराज श्री, गायक कलाकारों व अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान हास्य कवि विनोद कुमार शर्मा, महेन्द्र शर्मा, लल्लूराम गोयल, विजय भारद्वाज, नितेश शर्मा ने सीताराम-राधेश्याम मधुर वाणी में गाकर के संगीतमय  रामधुनी की। इसके अलावा नवरंग म्युजिक एण्ड फिल्म्स के डायरेक्टर लेखक व गायक लालचंद नवरंग, ज्ञानचंद, श्याम नवरंग, ओरगन प्लेयर मकबूल, नंगारा वादक दिलीप ने भी भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकार रामेश्वर यादव, प्रहलाद यादव, मदन गुर्जर ने भजन सुनाये। कार्यक्रम में रामकृष्ण दासजी, शंकर दासजी, जनसेविका सविता बेनीवाल, बंशीधर सैनी चैयरमैन, कांग्रेस नेता मनीष यादव, प्रवीण व्यास, भाजपा नेता देवायुष सिंह, सरपंच मेवा देवी, उपसरपंच मदन भडाणा, डॉक्टर सुरेन्द्र मोहन सहित कई लोग मौजूद थे।