'शूटर दादी' प्रकाशी तोमर Bharat Jodo Yatra में हुई शामिल, कांग्रेस पार्टी ने किया सलाम
जयपुर। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोडो यात्रा यूपी में चल रही है। आज यूपी में दुनिया की सबसे उम्रदराज़ शार्पशूटरों में से एक, प्रकाशी तोमर जिन्हें शूटर दादी के नाम से भी जाना जाता है, ने आज राहुल गांधी का स्वागत किया। भारत जोड़ो यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पहुँची है।
'शूटर दादी' (दादी) के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर नौ दिनों के ब्रेक के बाद कल उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले पैदल मार्च में शामिल हुईं। दादी प्रकाशी तोमर ने ट्वीट किया, "राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का हमारे बागपत में स्वागत है।"
तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी शूटर दारी के जज्बे को सलाम किया। कांग्रसे पार्टी ने ट्वीट किया, "अपनी उम्र को मात देकर और पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा साबित कर बागपत की 'शूटर दादी' आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। हम आपके जज्बे को सलाम करते हैं।" उम्र को देखते हुए पूरी दुनिया में अपने हुनर का लोहा मनवा लिया बागपत की @shoterdadi जी ने आज #BharatJodoYatra में शिरकत की... आपके जज्बे को सलाम।
बता दें कि प्रकाशी तोमर की भाभी चंद्रो तोमर का अप्रैल 2021 में 89 साल की उम्र में कोविड की वजह से निधन हो गया। चंद्रो तोमर ने 65 साल की उम्र में प्रतिस्पर्धी निशानेबाजी शुरू की और 30 से अधिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप और अन्य प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। उनके जीवन ने 2019 की बॉलीवुड फिल्म 'सांड की आंख' को प्रेरित किया जिसमें अभिनेता तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिकाएँ निभाईं।
राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च नौ दिनों के ब्रेक के बाद कल दिल्ली में फिर से शुरू हुआ। यात्रा कल दिल्ली के कश्मीरी गेट और उत्तर प्रदेश के लोनी जिले से फिर शुरू हुई।