उदयपुरवाटी बैंक ऑफ बड़ौदा में मनाया 115वां स्थापना दिवस

उदयपुरवाटी बैंक ऑफ बड़ौदा में मनाया 115वां स्थापना दिवस

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
बैंक ऑफ बड़ौदा के स्थापना दिवस पर बुधवार को कई कार्यक्रम हुए। बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए
उच्च प्राथमिक विद्यालय शाह वाली ढाणी में कॉपी, किताब, पेन , बेग आदि भेंट किये गए। करीब 80 विद्यार्थियों को बैंक मैनेजर बंशीधर यादव की मौजूदगी में यह पाठ्य सामग्री दी गई। इसी क्रम में
घुमचक्कर पर स्थित शाखा परिसर में स्थापना दिवस मनाया गया । नगर पालिका चेयरमैन रामनिवास सैनी मुख्य अथिति रहे। भाजपा जिला मंत्री रामस्वरूप सैनी भी मौजूद रहे l बैंक के कृषि अधिकारी दिलीप ढाका ने बैंकिंग सेवाओं व स्किम आदि की जानकारी दी। मैनेजर बंशीधर यादव ने आये हुए मौजिज लोगों का आभार प्रकट किया।