Ranipura: 12 वर्षीय बालक की इको गाड़ी से कुचलने से मौके पर हुई मौत

संवाददाता लोकेश गुर्जर
रानीपुरा बूंदी

रानीपुरा 12फरवरी, राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर भारमल का खेड़ा के पास शनिवार रात 12 वर्षीय बालक को इको गाड़ी के कुचलने से मौके पर ही मौत हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बूंदी अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा तथा अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही एवं तेज गति व गफलत से वाहन चला कर मारने के आरोप में मामला दर्ज किया । थाना अधिकारी रमेश चंद्र मेरोठा एवं सहायक थाना अधिकारी गौरी शंकर मीणा ने बताया कि तलवासव निवासी एक जांगिड़ परिवार के परिजन पुष्कर में मृतक परिजन का क्रिया कर्म व पिंड दान करके तलवास लौट रहे थे | राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी के समीप ही मीणा जाति का परिवार खेत पर बने मकान पर रहता है | बालक राहुल 12 पुत्र मुकेश मीणा सड़क के किनारे पर आ गया । पुष्कर से आ रही इको गाड़ी को चालक तेज गति, गफलत, लापरवाही से चला कर ला रहा था। बालक सड़क के किनारे होने के बावजूद भी तेज गति के वाहन ने बालक को कुचल दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई । बालक के कुचले जाने से इको वाहन भी फिसल गया । उसमें सवार लोगों के भी मामूली चोटे आई। घर से निकल कर के परिजन मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर के शव को कब्जे में लेकर बंटी असाताल ले गई । शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। मृतक के चाचा नंदलाल मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही गफलत एवं तेज गति से वाहन चलाकर कुचलने के आरोप में मामला दर्ज करके इको गाड़ी को जप्त किया ।