बूंदी: 120 करोड़ के कार्यो से बदलेगी बूंदी शहर की सूरत - सभापति

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

जन प्रतिनिधियों ने परियोजना कार्य पर दिये सुझाव
बूंदी, 24 मार्च। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के तहत शुक्रवार को जिला कलक्टेªट परिसर में हितधारकों के साथ परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति मधु नुवाल ने की। इस अवसर पर उपसभापति लटूर भाई व उपखण्ड अधिकारी सोहन लाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 50 से अधिक जनप्रतिनिधियों, सहयोगी विभाग के अधिकारियों एवं स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति ने आरयूआईडीपी द्वारा दी गई जानकारी पर चर्चा करते हुए सुझाव दिया कि जलापूर्ति कार्य की शुरूआत जिन वार्डो में पेयजल संबंधी समस्या अधिक है, उनमें प्राथमिकता से कार्य हो, ताकि आमजन को योजना का लाभ मिल सके। साथ ही ड्रेनेज का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करंे, ताकि आने वाली वर्षा ऋतु के दौरान लोगो को राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के तहत 120 करोड़ के विकास कार्य शहर में करवाए जाएंगे। इनमें 57 करोड़ से नालों का सुदृढ़ीकरण तथा ़48 करोड़ जलापूर्ति व्यवस्था पर खर्च होंगे। शेष राशि से शहर में सौंदर्यीकरण के कार्य करवाए जाएंगे।
परिचर्चा कार्यक्रम में आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता मनीष आरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत कर परियोजना के स्वरूप की संक्षिप्त जानकारी देते हुए नगर परिषद क्षेत्र में प्रस्तावित पेयजल एवं सीवरेज कार्यो के स्वरुप और प्रगति पर जोन वाईज प्रस्तावित कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिशाषी अभियन्ता श्रीकान्त जांगीड़ एवं ताहीर मोही्दीन, प्रोजेक्ट मैनेजर आर.जी.आई-आर.बी.आई.पी.एल. ने पावर पोईन्ट प्रजन्टेशन के माध्यम से परियोजना के तहत करवाए जाने वाले ड्रेनेज कार्य की विस्तार से जानकारी दी। वहीं आरकेटेक्ट निष्ठा आर्या ने पावरपोईन्ट प्रजन्टेशन के माध्यम से शहर के सौन्दर्यकरण के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया।  
कार्यक्रम में पार्षद मुकेश माधवानी, संध्या रावल, ममता शर्मा एवं लोकेश दादीच ने परियोजना कार्य एवं शहर के विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए बताया कि कार्य के प्रति आमजन में जागरूकता हेतु समय-समय पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी हो। परिचर्चा कार्यक्रम में सामुदायिक जागरूकता, सोेशियल सेफगार्ड एवं पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा की गई।
परिचर्चा कार्यक्रम के आयोजन में जन.स्वा.अभि.विभाग के अधीक्षण अभियन्ता देवकी नन्दन व्यास, कैप ईकाई के सौरभ पाण्डे, चिरंजी लाल चन्देल, सीएमएससी के टीम लीडर प्रदीप झा, अनिल पाण्डे, वरदान्त श्रीवास्तव, कपील सोनी, पीएमसीबीसी से सुरेन्द्र सिंह, संवेदक फर्म खिलाड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. के निदेषक नारायण त्रिवेदी तथा वार्ड पार्षदों उपस्थित रहे। परिचर्चा कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया ने जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।