जयपुर। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली के आज से 14 साल पहले अपने वनडे कैरियर की शुरूआत की थी। आज विराट के वनडे डेब्यू को 14 साल पूरे हो गए है। विराट ने इस मौके पर ट्विट के जरिऐ कहा कि ये उनके लिए सम्मान की बात थी। साथ विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की जिसमें विराट कई स्नैप दिखाई दे रहे हैं।
भारत की रनमशीन विराट ने एमएस धोनी की कप्तानी में अपना पहला वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच श्रीलंका के खिलाफ दाबुंला में खेला था। विराट ने भारत को अंडर .19 विश्व कप जीतया था। जिसके बाद से उनकी सीधी एंट्री टीम में हुई।
इस तरह रहा पहला मैच
विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में गौतम गंभीर के साथ पारी की शुरूआत की थी। पहले मैच में विराट कुछ खास नहीं कर पाये थे। विराट ने 22 गेंदो को सामने करके मात्र 12 रन बनाये। विराट ने उस समय श्रीलंका के जबरदस्त तेज गेंदबाज चमिंडा वास, नुवान कुलसेकरा और महान स्पिनर मुथैया मुरलीधर जैसे गेंदबाजों का सामन किया था। श्रीलंका के साथ इस वनडे सीरीज में विराट ने एक हाॅफ सेंचुरी बनाई थी। पांच वनडे मैचों की इस पूरी सीरीज में विराट ने क्रमश 12, 37, 25, 54, और 31 रनों की पारी खेली थी। इस सीरीज के बाद विराट ने पीछे मुडकर नहीं देखा और वे कोहली से किंग कोहली बन गये। फिलहाल कोहली अपनी खराब फाॅर्म से गुजर रहे हैं। और एशिया कप में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।