बूंदी: बून्दी में महंगाई राहत कैम्प में हुए 15 हजार 150 पंजीकरण जिला कलक्टर ने भीया व बूंदी में आयोजित राहत कैंपों का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी, 26 अप्रेल। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर में भारी उत्साह है। राहत कैंपों में आम जन रुचि ले रहे हैं और भारी भीड़ उमड़ रही है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत बुधवार को जिले में 15 हजार 150 लाभार्थियों ने पंजीयन करवायज्ञं
जिला कलक्टर ने राहत कैंपों में बांटे मुख्यंमत्री गारंटी कार्ड
जिला कलक्टर डाॅ. रविन्द्र गोस्वामी ने बुधवार को केशवरायपाटन उपखण्ड के भीया एवं बूंदी शहर के वार्ड नम्बर 2 व 6 के लिए विकास नगर में आयोजित राहत कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। साथ ही लाभार्थियों से राहत कैंपों का फीड बैक लिया। भीया राहत कैंप में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से कैंपों में अधिकाधिक संख्या में पहंुचकर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कैंप में आने वाले आमजन योजनाओं का लाभ लेकर ही लौटे इसकी सुनिश्चितता की जावे। भीया राहत कैंप में जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव तथा पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ने राहत कैंपांे में मिल रहे योजनाओं के लाभ की जानकारी दी। साथ ही इनका अधिकाधिक फायदा उठाने की बात कही।  
     जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बताया कि बून्दी जिले में महंगाई राहत कैम्पों का बुधवार को आयोजन किया गया। जिले की ग्राम पंचायतों में 7 एवं नगरीय वार्डो में 8 शिविर आयोजित किए गए। इनमें 15 हजार 150 लाभार्थियों ने पंजीयन कराया। ग्रामीण क्षेत्रों में 9755 तथा शहरी क्षेत्रों में 5 हजार 399 व्यक्तियों द्वारा राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली दस जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीयन करवाया गया।  आज 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित 15 हजार 150 कार्डों का वितरण किया गया। 
इन योजनाओं में लाभार्थियों ने प्राप्त किया लाभ
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 2827 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।  मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 2827 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।   मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के लिए 1667 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।  मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के लिए 2083 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 205 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।  अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 2385 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।   मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 1164 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।  सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 1224 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।  
मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 392 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।  इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 377 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।   बूंदी जिले में 30 स्थायी कैंप निरंतर रूप से कार्य कर रहे हैं। आम जन इन स्थायी कैंप में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
महंगाई राहत कैंप में मिली राहत
जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आयोजित मंहगाई राहत कैंप में लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे है। भीया गांव के रामप्रसाद मेघवाल ने महंगाई राहत कैम्प में राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फ्री राशन सहित अन्य योजनाओं के लिए पंजीकरण करवाकर लाभ लिया तो उससे राज्य सरकार के इस प्रयास की प्रशंसा किए बिना नहीं रहा गया। रामप्रसाद ने बताया कि कुछ वर्षों पहले बीमारी के कारण उसे जीवन में विपत्तियों का सामना करना पड़ा और आर्थिक स्थिति भी सही नहीं रही। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण की भावना को समझते हुए शुरू किए गए राहत कैंप उसके लिए सबसे बडी राहत का जरिया बने है। रामप्रसाद को राज्य सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैम्प मे जब एक ही जगह 5 योजनाओ का लाभ मिला तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसे प्रतिमाह 100 यूनिट फ्री बिजली, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजनाओं का लाभ मिला द्य रामप्रसाद कैंप से सभी योजनाओं में पंजीकरण कराने के पश्चात खुशी खुशी अपने घर को लौटा गया।