किशोरपुरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 160 यूनिट रक्तदान हुआ
किशोरपुरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 160 यूनिट रक्तदान हुआ
प्रशासन की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
सेफ्टी कोड में ऑन कॉल ब्लड की सुविधा हुई शुरू
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
किशोरपुरा में रविवार को वेच्छिक रक्तदान शिविर और सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान क्रिकेटर संदीप सैनी और अंडर 15 टीम राजस्थान टीम कप्तान अंशु सैनी और ट्रैफिक इंचार्ज झुंझुनू धर्मेंद्र मीणा गुढ़ा थानाधिकारी वीर सिंह आदि मौजूद रहे। अतिथियों का माला साफा और मोमेंटो देकर स्वागत किया । इस अवसर पर सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी गई । रक्तदान शिविर किशोरपुरा ग्राम में पहली बार हुआ था लोगों में काफी रूचि देखने को मिली तथा उदयपुरवाटी विधानसभा के समस्त गांवों से आए लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया रक्त दाताओं को हेलमेट सर्टिफिकेट और सेफ्टी कोड स्टीकर लगाकर सभी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम आयोजक ने बताया कि इस पहल से सड़क हादसों में निश्चित कमी आएगी अब आम आदमी को रक्त के लिए जूझना नहीं पड़ेगा। शिविर में 160 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में युवा नेता संदीप सैनी, सुरेश मीणा किशोरपुरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजेंद्र इंद्रपुरा, एडवोकेट मोतीलाल सैनी उदयपुरवाटी, राघव बशेश्वर राकेश, डॉ मुकेश बागड़ी ,मोहन लाल सैनी, शिबू दयाल , मूलचंद, भगवानाराम सैनी ,केसरदेव, बंशीधर, मोहन सैनी नेवरी, धनाराम ,चौथमल, राकेश नेवरी, राकेश जमालपुरिया, रामकरण उदयपुरवाटी सहित कई ग्रामीणों ने हिस्सा लिया