घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करने पर 18 सिलेण्डर व अन्य सामग्री जब्त
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
- जिला रस अधिकारी ने बूंदी शहर में किया औचक निरीक्षण
बून्दी, 12 जनवरी। रसद विभाग की टीम ने गुरूवार को बूंदी शहर में औचक निरीक्षण कर घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक गतिविधियों में उपयोग करने पर 18 सिलेण्डर सहित अन्य उपकरण जब्त कर राजसात किए है। औचक निरीक्षण की कार्यवाही जिला रसद अधिकारी शिवजीराम के नेतृत्व में की गई।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि अहिंसा सर्किल पर मांगीलाल समोसा सेंटर अहिंसा सर्किल बून्दी की जांच करने पर प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेण्डरों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में किया जाना पाया गया। समोसा सेंटर से टीम ने मौके पर 6 गैस सिलेण्डर, भट्टी, पाईप मय रेगूलेटर जब्त किए जाकर राजसात किए। उन्होंने बताया कि इसी तरह श्रीराम फास्ट फूड चौपाटी बूंदी पर भी 3 घरेलू गैस सिलेण्डरों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में किया जाना पाया गया, जिनको मौके पर जब्त कर राजसात किया गया। मौके पर सभी 9 गैस सिलेण्डर व एक भट्टी, पाईप मय रेग्युलेटर जब्त किये जाकर अरूण गैस एजेंसी बूंदी की सुपुर्दगी में दिए गए।
उन्होंने बताया कि अवैध गैस रिफलिंग, अवैध भण्डारण, व्यावसायिक स्थानों रेस्टोरेंट, होटल, विवाह स्थल, मिष्ठान भण्डार आदि में घरेलू गैस सिलेण्डरों का उपयोग करने वालों पर रसद विभाग एवं संबंधित अन्य विभागों द्वारा नियमित कार्यवाही की जावेगी। औचक निरीक्षण के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक महकरण सिंह, प्रदीप कुमार, सुनिल कुमार, गैस एजेन्सी प्रतिनिधि रोहित महावर मौजूद रहे।