लोहार्गल में मां शाकंभरी का मनाया 19 वां वार्षिक उत्सव
महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
मां शाकंभरी का किया अलौकिक श्रृंगार
भंडारे में श्रद्धालुओं ने की प्रसादी ग्रहण
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में गुरुवार को शाकंभरी मंदिर में मां शाकंभरी का 19 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया l खाक चौक से सूर्य मंदिर तक सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली जो सूर्यकुंड तक पहुंची l तत्पश्चात मंदिर परिसर में माता का अभिषेक व हवन का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ l इस दौरान मां शाकंभरी का अलौकिक श्रंगार भी किया गया l सायंकाल 6:00 बजे पूर्णाहुति एवं महा आरती का कार्यक्रम हुआ l मंदिर परिसर में ही भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l मां शाकंभरी मंदिर में संरक्षक महावीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस साल भी माता का अलौकिक श्रृंगार कर 19वां वार्षिक उत्सव मनाया गया l इस दौरान लोहार्गल सूर्य मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेशाचार्य महाराज , कमल नाथ महाराज, पवन कुमार शर्मा ओम प्रकाश शर्मा राम अवतार शर्मा , इसके साथ ही आसान से विनोद शर्मा भी सपरिवार कार्यक्रम में शरीक हुए l इस मौके पर लोहार्गल धाम के गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने भी भाग लिया l