Bundi: अवैध अफीम डोडा पोस्त के 20680 पौधे वजन 491.2 किलोग्राम, एक आरोपी गिरफ्तार किया।

बूंदी 26 फरवरी। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि डीएसटी टीम व पुलिस थाना दबलाना द्वारा अवैध मादक
पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुये अफीम डोडा पोस्त के 20660 पौधे जिनका शुद्ध वजन 491.2 किलोग्राम को जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं

रमेशचन्द मेरोठा थानाधिकारी थाना दबलाना व डीएसटी टीम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर थाना दबलाना इलाके में संभावित स्थानो की लगातार चैकिंग व जानकारी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 25.02.2023 अवैध कार्यों की चैकिंग व इलाका गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रमेशचन्द मेरोठा थानाधिकारी थाना दबलाना द्वारा मय थाना जाप्ता व डीएसटी टीम द्वारा ग्राम करगजपुरा पहुँच कर आरोपी प्रभूलाल पुत्र भूरा जाति गुर्जर उम्र 63 साल निवासी करगजपुरा द्वारा अपने खातेदारी व कब्जे काश्त की भूमि खसरा सं. 302 राजस्व ग्राम करगजपुरा में अवैध रूप से अफीम डोडा पोस्त के पौधे उगा कर खेती करना पाया जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही को अंजाम दिया जिसमे अफीम डोडा पोस्त के 20660 पौधे जिनका शुद्ध वजन 491.2 किलोग्राम को  प्रभूलाल गुर्जर के कब्जे से जप्त किया जाकर मुक. न. 47/2023 धारा- 8/18 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी प्रभुलाल को गिरफ्तार किया गया।