कोटा: सेवानिवृत्त हो रहे 23 रेल सेवको को किया गया गोल्ड मेडल से सम्मानित

कोटा 30 नवम्बर,2023। रेलवे विभाग कोटा मण्डल से नवम्बर माह में आयुसीमान्तर्गत 23 रेल सेवको का सभागृह में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अपर मण्डल रेल प्रबन्धक मनोज कुमार जैन द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कोटा मंडल से नवम्बर माह में 23 रेल सेवक विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त हुए। 23 रेल सेवको में 01 राजपत्रित अधिकारी सहायक विधुत इंजीनियर विनोद कुमार शर्मा एवं 22 अराजपत्रित कर्मचारी मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक, तकनीशियन, ट्रैक मेंन, एसएसई, ट्रेन मेनेजर, कार्यालय अधीक्षक एवं मुख्य कार्यालय अधीक्षक इत्यादि पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। सभी सेवानिवृत्त हो रहे रेल सेवको को संबंधित दस्तावेज जैसे- पेंशन पे आर्डर, सेवा प्रमाण पत्र, सर्विस रिकार्ड की सॉफ्ट कापी, पहचान पत्र, मेडिकल कार्ड, कंपोजिट ट्रांसफर ग्रांट भत्ता एवं पास आवेदन तथा प्राधिकार पत्र प्रदान किये गये।
अपर मण्डल रेल प्रबन्धक मनोज कुमार जैन ने कर्मचारियो को सेवानिवृत्ति राशि का सदउपयोग, स्वास्थमय जीवन व्यतीत करने की सलाह दी तथा रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। 
    इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक आर के प्रजापत, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री विद्या भूषण भारती एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।